शादी करने वाली हैं शिवांगी? साझा किया मैरिज प्लान शिवांगी जोशी छोटे पर्दे की चर्चित एक्ट्रेस हैं, इन दिनों वह बरसातें में आराधना का रोल अदा कर रही हैं काम से अलग शिवांगी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं एक्ट्रेस हाल ही में अपनी लव लाइफ के बारे में बात करती नजर आईं रिलेशनशिप को लेकर तो शिवांगी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, लेकिन मैरिज प्लांस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी शिवांगी जोशी ने कहा कि वह अगले तीन-चार साल में शादी रचा लेंगी बता दें कि शिवांगी टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का रोल अदा कर घर-घर में मशहूर हुईं --