मंडे टेस्ट में 'बैडएस रवि कुमार' फेल 'बैडएस रवि कुमार' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती नजर नहीं आ रही है। रविवार को इस फिल्म ने एक करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब यह फिल्म मंडे टेस्ट में भी फेल हो चुकी है। सोमवार को फिल्म ने महज 60 लाख रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल कलेक्शन छह करोड़ 75 लाख रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार अब लगातार धीमी होती चली जा रही है, ऐसे में अब 'बैडएस रवि कुमार' का अपने बजट तक पहुंचना भी मुश्किल नजर आ रहा है। एंटर