बॉबी ने खास अंदाज में दी पत्नी को जन्मदिन की बधाई 'एनिमल' फिल्म स्टार बॉबी देओल आज अपनी पत्नी तान्या का जन्मदिन मना रहे हैं बॉबी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर साझा करते हुए हुए तान्या के ऊपर प्यार लुटाया है तस्वीर में बॉबी पत्नी तान्या को बांहों में भर उनके प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं बॉबी ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान' सोशल मीडिया पर बॉबी के फैंस को उनका ये रोमांटिक अंदाज बेहद पंसद आ रहा है ..