अमर उजाला
Fri, 14 February 2025
वैलेंटाइन डे पर बॉलीवुड कपल्स प्यार भरे मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं। इन्हीं में अनन्या पांडे भी शामिल हैं।
हाल ही में अनन्या पांडे ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको को इंस्टाग्राम के जरिए बर्थ डे विश किया। यह बर्थ डे विश वैलेंटाइन डे पर अनन्या ने किया है।
लंबे समय से अनन्या और वॉकर ब्लैंको का नाम जोड़ा जा रहा है, दोनों को साथ भी देखा गया है। लेकिन अब तक अनन्या ने अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया है।
कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में अनन्या ने कहा था कि वह आने वाले पांच सालों में शादी करेंगी और उनके छोटे-छोटे बच्चे होंगे।
शादी और बच्चों की प्लानिंग के बारे में सोच रहीं अनन्या क्या वॉकर ब्लैंको को लेकर सीरियस हैं? क्या वह जल्द ही उनके साथ शादी करेंगी?
जहां तक अनन्या पांडे के करियर की बात है तो वह अक्षय कुमार और आर. माधवन की फिल्म ‘केसरी 2’ में जल्द नजर आएंगी।
कृति खरबंदा ने पति संग ऐसे मनाया वैलेंटाइन डे, देखें क्यूट वीडियो