खिलाड़ी कुमार ही नहीं थलाइवा के साथ भी काम कर चुकी हैं एमी साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखरने वाली एमी लुईस जैक्सन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं 2009 में एमी ने अमेरिका में मिस टीन वर्ल्ड का खिताब जीता और 15 साल की उम्र में यूके में अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया 2010 में एमी ने साउथ की फिल्म 'मदरसपट्टनम' से अपने करियर की शुरुआत की 2012 में एमी ने 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू की और 'सिंह इज ब्लिंग' और 'फ्रीकी अली' जैसी फिल्मों में दिखीं वह 'थलाइवा' रजनीकांत के साथ फिल्म '2.0' में भी काम कर चुकी हैं 'एक दीवाना था' के दौरान एमी के कोस्टार प्रतीक बब्बर को डेट करने की खबरें सामने आई थीं 2019 में एमी ने बायफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ से सगाई की और बेटे एंड्रियाज को जन्म दिया हालांकि जॉर्ज के साथ एमी का रिश्ता नहीं चला और बाद में एड वेस्टविक के साथ डेटिंग की खबरें सामने आईं एमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर बेटे के साथ तस्वीरें साझा करती हैं ममम