अमर उजाला
Mon, 17 March 2025
भारतीय सिनेमा में अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में दमदार सफलता हासिल कर रहे हैं।
एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बिग बी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 350 करोड़ रुपये की कमाई की।
साथ ही 120 करोड़ रुपये का भारी कर योगदान दिया, जिससे वह इंडस्ट्री में सबसे अधिक कर देने वाले सेलिब्रिटी बन गए।
उन्होंने पिछले साल के शाहरुख खान के 92 करोड़ रुपये के कर भुगतान को पीछे छोड़ दिया।
बिग बी के आय के सोर्स में फिल्में, विज्ञापन और कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट के रूप में उनकी लंबे समय से चली आ रही भूमिका शामिल है।
82 की उम्र में भी बिग बी ब्रांड्स के लिए पहली पसंद और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले होस्ट हैं।
इन सभी स्रोतों से होने वाली आय 350 करोड़ रुपये है, जो फिल्म इंडस्ट्री में किसी व्यक्ति की क्षमता के हिसाब से सबसे ज्यादा है।
शमा सिकंदर का खूबसूरत अंदाज, जीत लेगा आपका दिल