'भारत' विवाद पर अभिनेता मनोज जोशी का पोस्ट वायरल भारत के नाम परिवर्तन विवाद के बीच अभिनेता मनोज जोशी का एक वीडियो इंटरनेट जगत में छाया हुआ है मनोज जोशी ने खुद इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में 'भारत माता की जय' लिखा है मनोज जोशी इस वीडियो में 'भारत हमको जान से प्यारा है' गाते नजर आ रहे हैं मनोज जोशी का यह पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'भारत, वास्तव में खुश... बहुत गर्व महसूस हो रहा है' वहीं, कुछ इस पर नेगिटिव प्रतिक्रिया देते भी नजर आए हैं सीटिए