अजय की इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक में दिखेंगे रवि तेजा अजय देवगन जल्द ही रेड 2 से दर्शकों का मनोरंजन करने जा रहे हैं हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तेलुगु एक्टर रवि तेजा के हाथों रेड 2 के मूहर्त शॉट की शुरुआत की गई थी अब इस फिल्म के पहले भाग को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेड के तेलुगु रीमेक में रवि तेजा लीड रोल में नजर आएंगे बताया जा रहा है कि ईगल की रिलीज के बाद अभिनेता इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे एंटरटेनमेंट डेस्क