IAS बनना चाहती थी यह एक्ट्रेस, पता है? मौनी रॉय ने टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर कर अपनी खास पहचान बनाई है अब मौनी ने खुलासा किया है कि वह एक्ट्रेस बनने से पहले आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं मौनी ने कहा- मैं आईएएस ऑफिसर नहीं बन पाई, लेकिन मैंने कम उम्र में अपनी पहचान बना ली मौनी ने बताया कि उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना रास्ता बनाया और वह इसके लिए ही जीना चाहती हैं मौनी ने कहा मेरा डांस, मेरी एक्टिंग ही मेरी दुनिया है, जब मैं यह सब करती हूं तो बहुत खुश होती हूं मौनी ने कहा कि एक्टिंग हो या डांस, जब भी मुझे कोई अवसर मिलता है तो मैं बस उसपर अपना ध्यान केंद्रित करती हूं एंटरटेनमेंट डेस्क