कोंकणा सेन शर्मा, राधिका आप्टे, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियां हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @radhikaofficial
इन चारों अभिनेत्रियों ने अपने करियर की शुरूआत बंगाली फिल्मों से की थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
कोंकणा सेन शर्मा को करियर की पहली मुख्य भूमिका निभाने का मौका बंगाली फिल्म ‘एक जे आछे कन्या’ में मिला था, इसका निर्देशन सुब्रत सेन ने किया था, कोंकणा ने एक मानसिक रूप से बीमार लड़की का किरदार अदा किया था, जो अपने किराएदार से प्यार करने लगती हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @konkona
राधिका आप्टे को भी अपना पहला लीड रोल बंगाली फिल्म 'अंतहीन' में मिला था, यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी, इसके अलावा वो बंगाली फिल्म 'रूपकथा नोय' और 'पेंडुलम' में भी अभिनय कर चुकी हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @radhikaofficial
विद्या बालन ने 2003 में रिलीज हुई बंगाली फिल्म ‘भालो थेको’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, इस फिल्म को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे
Image Credit : इंस्टाग्राम @balanvidya
शर्मिला टैगोर ने महज 14 साल की उम्र में महान फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्म 'अपूर संसार' में अभिनय किया था, इसके बाद उन्होंने सत्यजीत के ही साथ 'देवी', 'नायक', 'अरण्येर दिन रात्रि' और 'सीमाबद्ध' में भी काम किया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @sharmilaxtagore
एक फिल्म के लिए इतनी रकम चार्ज करती हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां