सलमान खान के सिंगल होने पर बॉडीगार्ड शेरा ने किया गजब का मजाक सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा हाल ही में, लग्जरी कार खरीदने के बाद चर्चा में आए थे शेरा कई सालों से सलमान खान के साथ हैं और उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं शेरा ने हाल ही में, जूम को दिए एक साक्षात्कार में सलमान खान की शादी को लेकर बातचीत की शेरा ने सलमान खान के अब तक सिंगल होने पर मजाक करते हुए कहा कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि वो किसी को भी उनके पास नहीं आने देते हैं उन्होंने आगे कहा कि जब सलमान का शादी करने का मन करेगा, वो कर लेंगे सलमान खान अगले साल 'सिकंदर' फिल्म में नजर आएंगे, इसमें उनकी और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी d