जब बॉबी पर उन्हीं के जीजा ने लगाया था जायदाद हड़पने का आरोप फिल्मी हस्तियों का विवादों में घिरना कोई छिपी हुई बात नहीं है, अक्सर कई बड़े सितारों का नाम विवाद से जुड़ता रहा है अभिनेता बॉबी देओल भी एक बार ऐसी स्थिति का सामना कर चुके हैं, जब उन पर अपने ससुर की जायदाद हड़पने का आरोप लगा था यह विवाद तब शुरू हुआ था, जब बॉबी की पत्नी तान्या आहूजा के पिता यानी बॉबी के ससुर देवेंद्र आहूजा के एयर होस्टेस से अफेयर की खबरें सामने आई थी रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या के भाई और पिता के बीच अनबन हो गई थी, चर्चा थी कि पिता ने बेटे को अपनी जायदाद से बेदखल कर डाला था यहां से मामला गंभीर होता चला गया और तान्या के भाई ने अपने जीजा पर पिता की जायदाद हड़पने और पिता से दूर करने का आरोप लगाया था भाई विक्रम का आरोप था कि उनकी बहन और जीजा ने मिलकर पिता को भड़काया और 300 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी कब्जा ली d