अमर उजाला
Tue, 2 July 2024
बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत से ही अरमान, पायल और कृतिका चर्चा का विषय बने हुए हैं
हालांकि, अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक शो से बाहर हो चुकी हैं
अरमान मलिक के बहुविवाह को लेकर सेलेब्स और नेटिजन्स दो गुटों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं
बिग बॉस के घर में प्रतिभागी भी इस पर चर्चा करते हुए देखे जाते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाल पांडे, लवकेश कटारिया और मुनीषा खटवानी एक बार फिर अरमान के अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक छत के नीचे रहने के बारे में चर्चा करते हुए देखे गए
इस दौरान विशाल ने आश्चर्य से पूछा कि क्या पायल को जलन नहीं होगी, जब वह खुद घर से बाहर है और कृतिका को अरमान के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल रहा है?
मुनीषा विशाल और लवकेश से पूछती हुई नजर आईं कि वे तीनों एक साथ कैसे सोते हैं?
जवाब में लवकेश ने हंसते हुए कहा कि उन्होंने अरमान से भी यही पूछा था और अरमान ने उनसे कहा था कि जो जहां सोना चाहता है, सो जाता है
फिल्म 'बैड न्यूज' के गाने 'तौबा-तौबा' पर डांस करते नजर आए विक्की कौशल