अमर उजाला
Mon, 21 April 2025
रियालिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में बतौर प्रतियोगी रजत दलाल नजर आए थे। इस शो के विनर रहे करण वीर मेहरा पर इंफ्लुएंसर रजत दलाल ने फिर से निशाना साधा है।
हाल ही में फैजल शेख को दिए गए इंटरव्यू में रजत दलाल ने करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती पर सवाल उठाए।
रजत दलाल का कहना है कि करण और शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती नकली है, रिश्ता नकली है।
बता दें कि टीवी एक्टर करण वीर मेहरा और एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर शो ‘बिग बॉस 18’ में काफी अच्छे दोस्त बन गए थे।
जब शो बिग बॉस 18 चल रहा था तो करण, शिल्पा को मां की तरह मानते थे। वह उनकी बहुत रेस्पेक्ट करते थे। इसी बात पर रजत कहते हैं, ‘एक आदमी 45 का है, दूसरा शख्स पचास साल का है। ऐसे में दोस्ती का रिश्ता, मां-बेटे जैसा रिश्ता कैसे हो सकता है?’
रजत दलाल की बातों से लगता है कि वे करण को अब भी पसंद नहीं करते हैं। शो ‘बिग बॉस 18’ में भी अक्सर करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर से रजत का झगड़ा रहता था।
‘बिग बॉस 18’ में करण वीर मेहरा विनर बने थे और रजत को तीसरा स्थान मिला था।
'ग्राउंड जीरो' के अलावा इन फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं डायरेक्टर तेजस