थप्पड़ कांड के बाद अभिषेक को मिला दूसरा मौका, शो में आए वापस बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार अपने खेल से लोगों के दिल जीत रहे हैं हालांकि, कई बार वे अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते हैं हाल ही में समर्थ से बहस के दौरान उन्होंने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था जिसके बाद घर की कैप्टन अंकिता ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें बेघर करने का फैसला कर लिया था ताजा एपिसोड में चार लोगों ने उन्हें दोबारा घर में वापस लाने की वकालत की अंकिता, मुनव्वर, ऑरा और आयशा ने अभिषेक के पक्ष में वोट दिया, जिसके बाद शो में उनकी वापसी हो गई एंटरटेनमेंट डेस्क