अमर उजाला
Tue, 11 November 2025
हाल ही में ‘बिग बॉस 13’ फेम पंजाबी एक्ट्रेस-सिंगर शहनाज गिल ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बात की।
शहनाज का मानना है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने उनकी जिंदगी को बदल दिया है। वह पहले से मैच्योर हो गई हैं।
हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में शहनाज ने कहा, ‘सिद्धार्थ मुझे मैच्योरिटी देकर गया है। जब वो सबकुछ हुआ तब ही मैं मैच्योर हुई।’
वह आगे कहती हैं, ‘मैं तो वरना ‘बिग बॉस 13’ वाली वही लड़की रहती, जिसे दुनिया की परवाह नहीं थी, जो बस हंसी-मजाक करती रहती थी।’
शहनाज गिल बताती हैं कि आज भी जब उनके सामने ‘बिग बॉस 13’ की पुरानी रील्स आती हैं तो सोचती हैं कि वह क्या थी? अपने मैच्योर ना होने पर शहनाज को हैरानी होती है।
बताते चलें कि ‘बिग बॉस 13’ के दौरान शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच गहरी बॉन्डिंग हो गई। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से एक्ट्रेस को गहरा सदमा लग था, इस दर्द से उबरने में उन्हें समय लगा।
‘बिग बॉस 13’ के बाद शहनाज गिल ने हिंदी फिल्में कींं। हाल ही में उनकी एक पंजाबी फिल्म ‘एक कुड़ी’ भी रिलीज हुईं।
स्विमिंग पूल के किनारे मोनालिसा ने दिए पोज