हाथ में मुर्गी पकड़ पूनम दुबे के साथ थिरकते दिखे खेसारी लाल भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पूनम दुबे का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में खेसारी हाथ में मुर्गी पकड़ पूनम से रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं यह वीडियो पूनम दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है इस वीडियो पर यूजर्स खेसारी को ट्रोल कर रहे हैं खेसारी के हाथों में मुर्गी देख यूजर्स पेटा वालों को बुलाने की बात कहते नजर आ रहे हैं खेसारी का इस तरह मुर्गी पकड़ने का अंदाज कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है खेसारी लाल यादव अपने डांस वीडियो के लिए भी जाने जाते हैं खत्म