अमर उजाला
Sun, 26 March 2023
भोजपुरी की मशहूर अदाकार आकांक्षा दुबे ने रविवार को आत्महत्या कर ली
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगा ली है
एक्ट्रेस के अचानक निधन से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है
आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर भोजपुरी सिनेमा के तमाम कलाकारों के रिएक्शन आने शुरू हो गए
इस बीच जानी मानी अदाकार अक्षरा सिंह का रिएक्शन भी सामने आया है
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर आकांक्षा दुबे और उनकी मां की तस्वीर पोस्ट की है
अक्षरा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि क्या लिखूं क्या कहूं अब तक समझ नहीं आ रहा
उन्होंने आगे कहा कि कल का तुम्हारा मैसेज कहां हो दीदी वाराणसी में, मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि ये वही एक बहादुर लड़की है
जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद, एक बेहतर जिदंगी देने की सोच रखी थी
लड़कियों अब भी वक्त है जागो और कुछ भी गलत करने से पहले एक बार अपने माता-पिता के बारे में जरूर सोचो
इस तरह से आकांक्षा दुबे की मौत पर अक्षरा सिंह ने दुख जाहिर किया है
अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गईं आकांक्षा दुबे