सलमान-शाहरुख के बाद भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी

अमर उजाला

Wed, 13 November 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम

भोजपुरी सुपरस्टार और अभिनेत्री अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम
रकम नहीं देने पर अदाकारा को जान से मारने की धमकी मिली है, अपराधी ने दो बार फोन करके यह रंगदारी मांगी
 
Image Credit : इंस्टाग्राम@singhakshara
अक्षरा सिंह की ओर से पटना के दानापुर थाना में लिखित शिकायत दी गई है, दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने कहा कि 'अक्षरा सिंह की ओर से शिकायत मिली है, इसकी जांच की जा रही है'
Image Credit : इंस्टाग्राम@singhakshara

थानाध्यक्ष ने आगे कहा, 'जांच के बाद सत्यापन होने पर प्राथमिकी और आगे अनुसंधान की कार्रवाई की जाएगी' 
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@singhakshara
अभिनेत्री अक्षरा सिंह की ओर से बताया कि 11 नवंबर को देर रात अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया है, पहला कॉल रात के 12 बजकर 20 मिनट और दूसरा कॉल 12 बजकर 21 मिनट पर उनके मोबाइल पर आया
 
Image Credit : इंस्टाग्राम@singhakshara

अक्षरा सिंह को धमकी मिलने के बाद उनके परिजन और फैंस चिंतित हैं, वे पटना पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं 
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @singhakshara

सूरज की रोशनी में खिली-खिली नजर आईं अक्षरा सिंह

इंस्टाग्राम@singhakshara
Read Now