अमर उजाला
Sat, 10 May 2025
भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल नेहा मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं।
इन तस्वीरों में अभिनेत्री पिंक कलर के मॉडर्न आउटफिट में नजर आ रही हैं।
शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस बिकनी टॉप के ऊपर शॉर्ट शर्ट पहने दिख रही हैं।
तस्वीरों में एक्ट्रेस पेरिस की एक नदी में क्रूज पर खड़ी होकर पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।
शेयर की गई अंतिम दो तस्वीर में अभिनेत्री अपनी मां के साथ फोटो क्लिक कराती दिख रही हैं।
इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, पेरिस क्रूज डायरीज, रोमांस, लय और नदी का जादू। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अंतिम तस्वीर उनकी फेवरेट है।
नेहा मलिक की इन तस्वीरों को फैंस द्वारा बेहद पंसद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा सो हॉट। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ब्यूटी क्वीन।
अभिनेत्री के काम की बात करें तो वह भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, नेहा मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
जानिए कौन हैं साउथ एक्टर रवि मोहन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस?