शॉर्ट ड्रेस पहनकर पार्टी के मूड में दिखीं मोनालिसा, साझा की तस्वीरें मोनालिसा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर चर्चा का विषय बनते हैं। हाल ही में मोनालिसा ने कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश और आकर्षक है। मोनालिसा के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, फिल्म भोले शंकर से उन्होंने शुरुआत की थी। बॉलीवुड में पहली बार उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ब्लैकमेल से अपनी किस्मत आजमाई थी। बिग बॉस 10, नच बलिए और नजर जैसे चर्चित टीवी शोज में भी वह नजर आ चुकी हैं। एंटर