अमर उजाला
Fri, 25 July 2025
उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जाती है वैसे-वैसे इंसान की खूबसूरती कम होती जाती है, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिनके लिए उम्र महज एक नंबर है।
हम जानेंगे उन भारतीय अभिनेत्रियों के बारे में, जो 50 से ज्यादा उम्र की होने के बाद भी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं।
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित 58 साल की होने के बावजूद भी अभिनय और ब्यूटी का कमाल दिखा रही हैं।
51 साल की ऐश्वर्या राय बच्चन इस उम्र में भी जलवा बिखेरती नजर आती हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं।
अभिनेत्री जूही चावला को कई शानदार फिल्मों के लिए पहचाना जाता है। 57 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस की खूबसूरती देखने लायक है।
52 साल की रवीना टंडन अक्सर सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। आए दिन अभिनेत्री अलग-अलग अंदाज में खूबसूरती की छटा बिखेरती नजर आती हैं।
तब्बू बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस इस समय 53 वर्ष की है, लेकिन वो अभी भी अपने अभिनय और सुंदरता से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं।
सिनेमाई दुनिया की चर्चित एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 51 वर्षों की हो चुकी हैं, लेकिन वो अभी भी अपनी अदाओं से फैंस को मदहोश करती नजर आती हैं।
66 साल की उम्र में भी अपने फैशन और शानदार अभिनय से दर्शकों को चौंका देने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस 'पंचायत' वेब सीरीज से काफी लोकप्रिय हुईं।
51 वर्ष की उम्र में मलाइका मलाइका अरोड़ा को कोई देख ये नहीं कह सकता है कि वो इतने बरस की हैं। एक्ट्रेस फिटनेस के मामले युवा अभिनेत्रियों से कहीं आगे हैं।
ब्लैक आउटफिट में सुष्मिता सेन ने दिए खूबसूरत पोज