अमर उजाला
Sat, 30 November 2024
‘बालिका वधू’ फेम अभिनेत्री आसिया काजी ने शनिवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गुलशन नैन के साथ शादी कर ली
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा की
इन तस्वीरों में जहां लाल लहंगे में सजी अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं उनके पति गुलशन ने काले रंग की फ्लोरल शेरवानी पहनी थी
एक निजी समारोह में उन्होंने शादी की, जिसमें मनोरंजन जगत के कुछ जाने-माने चेहरे भी शामिल हुए
इनमें अनुपमा फेम जसवीर कौर, सुप्रिया शुक्ला, विभूति ठाकुर और अन्य लोग शामिल थे
आसिया और गुलशन पिछले कुछ वर्षों से एक साथ थे, उन्होंने अपने रिश्ते को छिपा कर रखा था
आसिया बालिका वधू, हिटलर दीदी, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं
'लकी भास्कर' ने किया नेटफ्लिक्स ट्रेंड्स पर कब्जा