'कृपया अभी कोई मिलने न आए', सलमान के परिवार ने करीबियों से की गुजारिश

अमर उजाला

Mon, 14 October 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई, बाबा का अंतिम संस्कार कल रविवार को मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ किया गया
 

Image Credit : सोशल मीडिया
बाबा सिद्दीकी अभिनेता सलमान खान के बहुत करीबी थे, भाईजान हर बार उनकी इफ्तार पार्टी में शामिल होते थे
Image Credit : सोशल मीडिया
जिगरी दोस्त की हत्या पर सलमान खान बुरी तरह टूट गए हैं, बाबा के निधन की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ली है, जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात है, इस बीच सलमान खान ने भी मीडिया से दूरी बना ली है
 

Image Credit : एएनआई

जानकारी के मुताबिक सलमान के परिवार ने करीबियों और दोस्तों से गुजारिश की है कि फिलहाल अभिनेता से अभी कोई मुलाकात करने न आए
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

कल रविवार को बाबा सिद्दीकी की अंतिम यात्रा में सलमान खान पूरे वक्त साथ रहे थे
 

Image Credit : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

न्यूयॉर्क से शमा सिकंदर ने साझा किया सिजलिंग लुक

इंस्टाग्राम@shamasikander
Read Now