अमर उजाला
Fri, 7 November 2025
फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ को थिएटर्स में रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं।
इस फिल्म ने बीते दिन गुरुवार को 01 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 1.55 करोड़ रुपये कमाए थे।
‘बाहुबली: द एपिक’ ने अभी तक एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कुल 30.70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
आपक बताते चलें कि फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ पिछली रिलीज हुई दोनों फिल्मों ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को मिलाकर एक साथ बनाई गई है।
इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया और साउथ सुपरस्टार ने प्रभास ने अभिनय किया है।
इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें कोई भी बदलाव नहीं है। इसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन और अनुष्का शेट्टी के नाम शामिल हैं।
फिल्म हालांकि कुछ खास कमाल नहीं कर रही है। लेकिन जो भी कमाई हो रही है, वो बाहुबली फ्रेंचाइजी के क्रेज को दिखा रही है।
चुम दरांग ने साड़ी में दिए दिलकश पोज