अमर उजाला
Mon, 3 November 2025
फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं।
इस फिल्म ने बीते दिन रविवार को 5.85 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शनिवार को 7.3 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म पर महिला वनडे विश्वकप के फाइनल का असर दिखा और इसने पिछले दिन के मुकाबले कम कमाई की।
‘बाहुबली: द एपिक’ ने अभी तक तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 23.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ पिछली रिलीज हुई दोनों फिल्मों ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को मिलाकर एक साथ बनाई गई है। यानी कि दर्शकों को दोनों भाग एकसाथ देखने को मिल रहा है।
एसएस राजामौली के निर्देशन और प्रभास के अभिनय में बनी पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम किए थे।
फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ को दर्शकों द्वारा ठीक-ठाक प्रतिक्रयाएं मिल रही हैं।
फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें कोई भी बदलाव नहीं है। इसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन और अनुष्का शेट्टी के नाम शामिल हैं।
ये हफ्ता फिल्म के लिए काफी चुनौती भरा होने वाला है। अब देखना होगा कि फिल्म इसमें कैसा प्रदर्शन करती है।
ऑस्ट्रेलिया स्थित डेल्सफोर्ड के रहन-सहन की कायल हुईं पलक तिवारी, साझा की तस्वीरें