महिला वनडे विश्वकप के फाइनल ने फीका किया ‘बाहुबली द एपिक’ का बाजार, जानें तीसरे दिन की कमाई

अमर उजाला

Mon, 3 November 2025

Image Credit : एक्स

फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं।

Image Credit : यूट्यूब

इस फिल्म ने बीते दिन रविवार को 5.85 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शनिवार को 7.3 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म पर महिला वनडे विश्वकप के फाइनल का असर दिखा और इसने पिछले दिन के मुकाबले कम कमाई की। 

Image Credit : यूट्यूब

‘बाहुबली: द एपिक’ ने अभी तक तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 23.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Image Credit : अमर उजाला

फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ पिछली रिलीज हुई दोनों फिल्मों ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को मिलाकर एक साथ बनाई गई है। यानी कि दर्शकों को दोनों भाग एकसाथ देखने को मिल रहा है।

Image Credit : यूट्यूब

एसएस राजामौली के निर्देशन और प्रभास के अभिनय में बनी पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम किए थे।

Image Credit : अमर उजाला

फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ को दर्शकों द्वारा ठीक-ठाक प्रतिक्रयाएं मिल रही हैं।

Image Credit : एक्स

फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें कोई भी बदलाव नहीं है। इसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन और अनुष्का शेट्टी के नाम शामिल हैं।

Image Credit : यूट्यूब

ये हफ्ता फिल्म के लिए काफी चुनौती भरा होने वाला है। अब देखना होगा कि फिल्म इसमें कैसा प्रदर्शन करती है। 

Image Credit : अमर उजाला

ऑस्ट्रेलिया स्थित डेल्सफोर्ड के रहन-सहन की कायल हुईं पलक तिवारी, साझा की तस्वीरें

इंस्टाग्राम- @palaktiwarii
Read Now