अमर उजाला
Fri, 5 September 2025
आज 5 सितंबर को टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'बागी 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा भी कई दिग्गज कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने फिल्म में जान डालने का काम किया है। जानिए फिल्म की स्टारकास्ट।
टाइगर श्रॉफ 'बागी 4' में मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। अभिनेता फिल्म में रणवीर प्रताप सिंह उर्फ रानी के किरदार में दिख रहे हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बागी 4' के लिए अभिनेता ने 20 करोड़ फीस के तौर पर ली है।
संजय दत्त फिल्म में खलनायक के रोल में दिखे हैं। अभिनेता ने इस फिल्म के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक 5.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
हरनाज संधू ने 'बागी 4' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अलीशा की भूमिका निभाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने 1 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लिया है।
सोनम बाजवा ने फिल्म में प्रतिष्ठा नाम की लड़की का किरदार किया है। इस फिल्म के लिए इन्होंने भी 1 करोड़ रुपये फीस के तौर पर ली।
श्रेयस तलपड़ ने फिल्म में जीतू की भूमिका निभाई है और उन्होंने अपने रोल के लिए 1 करोड़ रुपये फीस ली है।
सौरभ सचदेवा ने पाउलो की भूमिका अदा की है। साथ ही अभिनेता ने अपने रोल के लिए 50 लाख रुपये चार्ज किए हैं।
'बागी 4' में उपेंद्र लिमये भी शानदार अंदाज में दिखे हैं।
साथ ही आपको बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'बागी 4' का कुल बजट 70 करोड़ रुपये है।
अक्सर मुस्कुराने का मौका ढूंढ़ लेती हैं शिल्पा शिरोडकर, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें