अमर उजाला
Mon, 13 October 2025
आज 13 अक्तूबर को अभिनेत्री अवनीत कौर का जन्मदिन है।
इस मौके पर अभिनेत्री आशीर्वाद लेने शिव मंदिर पहुंची हैं।
मंदिर पहुंच कर अवनीत ने पिंक ड्रेस में कई पोज दिए हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए अवनीत ने लिखा है 'जन्मदिन पर भगवान शिव से आशीर्वाद ले रही हूं।'
अवनीत कौर की तस्वीरों को फैंस लाइक कर रहे हैं और उस पर कमेंट कर रहे हैं।
ज्यादातर यूजर्स ने अवनीत कौर को जन्मदिन की बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा है 'आपके सफर से दुनिया हैरान है।'
13 अक्तूबर 2001 को पंजाब में जन्मीं अवनीत ने 8 साल की उम्र से ही परफॉर्म करना शुरू कर दिया था।
वह पहले डांस शोज, इसके बाद टीवी शोज में नजर आईं। अब वह फिल्मों में नजर आती हैं।
ग्लैमरस लुक में भूमि पेडनेकर, चमकीली ड्रेस में बिखेरा जलवा