अमर उजाला
Sat, 4 October 2025
02 अक्तूबर को पारिवारिक आयोजन में अंशुला ने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने आज शनिवार को शेयर कीं
अर्जुन कपूर बहन की शादी को लेकर खुश हैं, लेकिन इमोशनल भी हैं कि अंशुला अब अपने ससुराल चली जाएंगी
अर्जुन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'मुझे लगता है, अब समय आ गया है कि मैं यह स्वीकार कर लूं कि तुम मुझे छोड़कर जल्द ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ोगी'
आगे लिखा है, 'तुम्हारी विदाई, मुझे थोड़ा तोड़ देगी, लेकिन मुझे ये भी पता है कि तुम किसी ऐसे इंसान के साथ रहोगी जो तुम्हें मुस्कुराने पर मजबूर कर सके, भले ही उतना नहीं, जितना मैं... लेकिन वो फिर भी बहुत अच्छा काम करेगा'!
अर्जुन ने लिखा है, 'मेरी पार्टनर इन क्राइम होने से लेकर अपना पार्टनर ढूंढने तक, मेरी अंश अब बड़ी हो गई है, जिंदगी की नई शुरुआत पर तुम दोनों को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं'
अंकिता लोखंडे की अदाओं ने यूजर्स का खींचा ध्यान, देखें तस्वीरें