अमर उजाला
Mon, 21 April 2025
सीआईडी के एसीपी प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 21 अप्रैल 1950 को देवगढ़ महाराष्ट्र में हुआ था।
कभी बैंक में काम करने वाले शिवाजी साटम ने हिंदी के साथ-साथ मराठी की भी कई फिल्मों व सीरियल में काम किया।
लेकिन शिवाजी साटम को पहचान 1998 में आए टीवी शो ‘सीआईडी’ से मिली। शो में उनके द्वारा निभाए गए किरदार एसीपी प्रद्युमन ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।
सीआईडी का उनका डायलॉग ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’ बच्चे-बच्चे की जुबान पर रहता है।
हालांकि, सिर्फ सीआईडी ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी शिवाजी साटम ने अपने करियर में सबसे अधिक पुलिस वाले के किरदार निभाए हैं। उन्होंने तकरीबन सात फिल्मों में पुलिस वाले का रोल अदा किया है।
साल 1991 में आई माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘100 डेज’ में शिवाजी साटम ने एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था।
इसके अलावा साल 1997 में आई नाना पाटेकर की फिल्म ‘यशवंत’ में भी शिवाजी साटम एक बार फिर पुलिस वाले की भूमिका में ही नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने इंस्पेक्टर जोशी का किरदार निभाया था।
1998 में आई नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘वजूद’ में शिवाजी साटम मुंबई के पुलिस कमिश्नर के रोल में नजर आए थे।
शिवाजी साटम 2004 में आई सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘गर्व: प्राइड एंड ऑनर’ में भी पुलिस वाले ही बने थे। इस फिल्म में उन्होंने पुलिस कमिश्नर यशवंत देशपांडे का किरदार निभाया था।
इसके अलावा शिवाजी साटम ‘श्श्श्श’ में कमिश्नर कामथ और बर्दाश्त में भी पुलिस कमिश्नर के किरदार में नजर आए हैं।
फिल्मों में निभाया ऐसा रोल कि असल जिंदगी में लोग इस एक्टर को समझ बैठे पुलिस अधिकारी