अमर उजाला
Sun, 9 March 2025
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
श्रेयस अय्यर से कैच छूटने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा होने लगा।
दरअसल, दुबई में खेले जा रहे इस मैच में एक महत्वपूर्ण पल आया जब अय्यर ने कैच छोड़ दिया, जिससे प्रशंसक और सेलिब्रिटी निराश और हताश हो गए।
इस दौरान स्टेडियम में मौजूद अनुष्का कैमरे पर कैद हो गईं और उनके रिएक्शन को फैंस सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे।
अनुष्का को अक्सर भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए देखा जाता है। वह हर महत्वपूर्ण मैच में स्टेडियम में मौजूद रहती हैं।
इस रोमांचक मैच के दौरान अनुष्का को हर बार विकेट लेने पर टीम इंडिया के क्रिकेटरों के लिए ताली बजाते और चीयर करते हुए भी देखा गया।
आईफा अवॉर्ड संग कृति सैनन ने जताई खुशी, व्हाइट ड्रेस में बिखेरा हुस्न का जलवा