अमर उजाला
Tue, 2 April 2024
अनुपमा से सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाली अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने शो में अपने गुजराती लहजे को लेकर खुलासा किया है
रूपाली ने बताया कि शो में उनका गुजराती एक्सेंट PM नरेंद्र मोदी से प्रेरित है
सबकी चहेती अनुपमा ने हाल ही में सीएनबीसी को दिए एक साक्षात्कार में यह खुलासा किया
रूपाली ने बताया कि जब आप PM मोदी के भाषण को सुनेंगे तो आपको उनके हिंदी के कुछ शब्दों में गुजराती एक्सेंट मिलेगा
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भाषण में अपने गुजराती लहजे को लेकर शर्माते नहीं हैं
रूपाली ने कहा कि मोदी जी अपनी पहचान को लेकर चलते हैं, 'मैंने भी अनुपमा के किरदार के लिए वैसा ही किया', उन्होंने बताया कि इस लहजे को पकड़ने के लिए उनके गुजराती पड़ोसी ने भी उनकी काफी मदद की थी
बेबो ने मनाया 'क्रू' की सफलता का जश्न, गर्ल गैंग के साथ की पार्टी