अमर उजाला
Mon, 1 September 2025
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इससे पहले अभिनेता अनुपम खेर ने इस फिल्म की परदे के पीछे की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर कार से उतरते हैं और चुप की मुद्रा में चले जाते हैं।
एक तस्वीर में अनुपम खेर विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी के साथ पोज दे रहे हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा 'द बंगाल फाइल्स से पर्दे के पीछे की तस्वीरें।'
'द बंगाल फाइल्स' में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, सिमरत कौर और अनुपम खेर हैं।
फिल्म की कहानी 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों पर केंद्रित है।
खबरें हैं कि फिल्म में आज के बंगाल की स्थिति पर भी बात की जाएगी।
वेस्टर्न आउटफिट में नोरा फतेही ने दिए दिलकश पोज