अमर उजाला
Sat, 30 August 2025
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अंकिता ने भारी जेवर पहने हैं और डार्क मेकअप किया है।
तस्वीरें शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में एक छोटी सी कविता लिखी है।
उन्होंने लिखा 'वो समय से परे है, अपने पुरखों की गूंज, माओं की दुआ और आने वाली बेटियों का वादा।'
अंकिता की तस्वीरों को उनके फैंस ने लाइक किया है और उस पर कई कमेंट किए हैं।
एक यूजर ने उन्हें रानी बताया है। एक दूसरे यूजर ने कहा 'अंकिता साड़ी में बहुत अच्छी लग रही हो।'
अंकिता लोखंडे ने टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
वह 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी', 'बागी 3' और 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' जैसी फिल्मों में नजर आईं।
लाखों में सिमटी ‘वॉर 2’ की कमाई, ‘कुली’ को भी लगा बड़ा झटका