अमर उजाला
Sun, 13 July 2025
अंकिता लाेखंडे अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल अटायर में अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं।
अंकिता ऑरेंज कलर के अनारकली पैटर्न वाले सूट में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस देसी अंदाज के फैंस भी कायल हो गए हैं।
यूजर्स ने अंकिता लोखंडे के ट्रेडिशनल लुक को पसंद किया है। एक यूजर लिखता है, ‘किलर लुक।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘इन दिनों आप काफी सुंदर लग रही हैं।’
अर्चना ने अपनी तस्वीरें पोस्ट करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें वह लिखती हैं, ‘उसे ज्यादा शाइन करने की जरूरत नहीं थी, उसकी सादगी ही सब कुछ कह देती थी।’
वह आगे लिखती हैं, ‘पर्सनल ग्रोथ का शोर नहीं होना चाहिए। कभी-कभी वह धीरे से मुस्कुराती है। ट्रेडिशन को मानती है और धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, चमकती है, चुपचाप।’
यह सब बातें अंकिता लाेखंडे अपनी जर्नी के बारे में कर रही हैं। वह कई वर्षों से एक्टिंग में सक्रिय हैं और चुपचाप अपना काम कर रही हैं।
अंकिता लोखंडे के करियर फ्रंट की बात करें तो कुछ दिन पहले ही वह शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आईं। इस शो में वह अपने पति विक्की जैन के साथ शामिल हुईं।
बॉलीवुड की इस हसीना की तस्वीरों ने पानी में लगाई आग, यूजर बोले- ‘ओ माय गॉड’