अमर उजाला
Sun, 15 June 2025
बॉलीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को 5वीं पुण्यतिथि थी। इस मौके पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक पोस्ट शेयर की।
पोस्ट में अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ फिल्म 'छिछोरे' का गाना 'खैरियत पूछो' लगाया है।
अंकिता ने जो फोटो शेयर की है, वह टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' का है। इसमें दोनों ने साथ में काम किया था।
खबरों के मुताबिक अंकिता और सुशांत ने एक दूसरे को 2016 में अलग होने से पहले 6 सालों तक डेट किया था।
दोनों की मुलाकात 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। यहीं से उनका प्यार परवान चढ़ा था।
सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 को निधन हो गया था। वह अपने घर पर मृत पाए गए थे।
सुशांत सिंह ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी।
उन्होंने बॉलीवुड को 'काई पो छे', 'एमएस धोनी', 'छिछोरे' और 'दिल बेचारा' जैसी बेहतरीन फिल्में दीं।
नौवें दिन अक्षय कुमार की फिल्म में आई जान, जानें 'हाउसफुल 5' का टोटल कलेक्शन