अमर उजाला
Mon, 21 April 2025
कैथोलिक चर्च के कर्ता-धर्ता और धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। दुनिया भर में कैथोलिक चर्च के नेता ने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।
उनके चाहने वालों में कई मशहूर हस्तियां शामिल हैं। देखते हैं कुछ मशहूर हस्तियों के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीरें।
हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एंजेलीना जोली ने जनवरी 2015 में वेटिकन में अपनी फिल्म ‘अनब्रोकन’ की खास स्क्रीनिंग में पोप फ्रांसिस का स्वागत किया था।
‘टाइटैनिक’ फेम दिग्गज अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने पोप के साथा जनवरी 2016 में वेटिकन में पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर चर्चा की थी।
टर्मिनेटर फेम अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने जनवरी 2017 में साप्ताहिक आम दर्शन के लिए वेटिकन दौरे पर पोप से मुलाकात की थी और उन्हें एक पवित्र पुस्तक भेंट की थी।
कैटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम ने अप्रैल 2018 में वेटिकन सिटी में कैंसर अनुसंधान पर यूनाइटेड टू क्योर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी।
अमेरिकी अभिनेता और निर्माता मार्क वाह्लबर्ग को सितंबर 2015 में फिलाडेल्फिया में आयोजित फेस्टिवल ऑफ फैमिलीज के दौरान पोप फ्रांसिस के सामने भाषण देने का मौका मिला था।
निर्देशक मार्टिन स्कॉर्सेसे ने अपनी फिल्म साइलेंस इन रोम की स्क्रीनिंग के बाद पोप फ्रांसिस से निजी मुलाकात की थी।
साल 2018 में आयरिश गायक और गीतकार बोनो ने पोप फ्रांसिस के साथ एक निजी मुलाकात की थी।
अभिनेता रिचर्ड गेरे ने साल 2016 में पोप के शैक्षिक संगठन, स्कोलस ऑकुरेंटेस के साथ एक बैठक के दौरान उनका आशीर्वाद लिया था।
‘रेड 2’ का नया गाना ‘मनी मनी’ इस दिन होगा रिलीज, हनी सिंह फिर से बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू