अमर उजाला
Sat, 15 February 2025
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग की शुरूआत हो चुकी है, जहां आए दिन तमाम बड़े सितारे शिरकत करने पहुंच रहे हैं।
हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर एक साथ आइएसपीएल में भाग लेने पहुंचे।
ये तीनों एक वीडियो में एकसाथ मैदान पर उतरते नजर आते हैं।
यह तीनों ही वहां मौजूद फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन भी स्वीकार करते हैं।
आइएसपीएल सीजन 2 के लांच इवेंट में इससे पहले सैफ अली खान के साथ करीना कपूर पहुंच चुकी हैं।
आइएसपीएल एक टेनिस बॉल क्रिकेट लीग है जो 10 ओवर का क्रिकेट मैच होता है। इसकी शुरूआत 2024 में हुई थी।
खूबसूरत ड्रेस में मृणाल ठाकुर ने शेयर की फोटोज; यहां देखें