अयोध्या में करोड़ो की जमीन के मालिक बने बिग बी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने निर्माणाधीन राम मंदिर के नजदीक ही एक जमीन खरीदी है अमिताभ बच्चन ने इस टाउनशिप में 10000 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी है मीडिया रिपोर्ट्स में अमिताभ बच्चन की इस जमीन की कीमत 14.5 करोड़ बताई जा रही है अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में जिस जगह पर जमीन खरीदी है, वह राम मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर बताई जा रही है बता दें कि अमिताभ बच्चन इससे पहले लखनऊ के पास काकोरी में भी जमीन खरीद चुके हैं अमिताभ बच्चन ने अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप के जरिए जमीन खरीदी है, हालांकि इसे लेकर अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं दिया गया है 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अमिताभ बच्चन को भी निमंत्रण दिया गया है अयोध्या में करोड़ो की जमीन के मालिक बने बिग बी