अमर उजाला
Wed, 19 March 2025
डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
धनश्री और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के तलाक की खबरें इन दिनों बी टाउन की हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। चर्चाएं हैं कि अदालत कल दोनों के तलाक पर कोई फैसला सुना सकती है।
तलाक की खबरों और चर्चाओं के बीच अब धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं।
धनश्री ने इंस्टाग्राम पर तीन फोटोज साझा की हैं। ये तस्वीरें किसी शूट के सेट की मालूम पड़ती हैं।
इन तीनों ही तस्वीरों में धनश्री के साथ जलती हुई आग भी देखी जा सकती है। एक तस्वीर में धनश्री हाथ में जलती हुई मशाल जैसी लिए काफी इंटेंस लुक दे रही हैं।
बाकी दो फोटोज में धनश्री अलग-अलग एक्सप्रेशन में नजर आ रही हैं, जबकि उनके पीछे तेज आग जलती दिख रही है।
तस्वीरों में धनश्री लहंगे और टॉप में नजर आ रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये तस्वीरें धनश्री के किसी नए प्रोजेक्ट के शूट के दरमियान की हैं।
ऑस्ट्रेलिया लैंड करने से पहले नेहा कक्कर ने लिया लजीज खानों का स्वाद