अमर उजाला
Mon, 14 July 2025
हाल ही में आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में अपनी वैकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन दिनों आरजे महवश लंदन में छुट्टियां मना रही हैं।
एक तस्वीर में आरजे महवश ने लिखा, ‘जब आप किसी अनजान शख्स को फोटो क्लिक करवाने के लिए फोन देते हो और फिर झिझकने लगते हो, फिर दरवाजा पकड़कर खड़े हो जाते हैं, टूरिस्ट की तरह।’
इन तस्वीरों में आरजे महवश अलग-अलग पोज देती दिखीं।
बताते चलें कि आरजे महवश का नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है।
युजवेंद्र ने भी कुछ दिन पहले लंदन वैकेशन की तस्वीरें साझा की हैं। इसके बाद से यूजर्स ने अटकलें लगानी शुरू की आरजे महवश और चहल साथ में वैकेशन पर हैं।
आरजे महवश के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में एक वेब सीरीज ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ में नजर आईं।
सोनम कपूर का बॉसी लुक और संजीदा की शोख अदाएं, देखिए तस्वीरें