अमर उजाला
Sun, 27 July 2025
काफी समय से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के डेट करने की चर्चा बनी हुई है।
युजवेंद्र के बर्थडे पर आरजे महवश को देखा गया। बर्थ डे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
कुछ यूजर्स का मानना है कि इन दिनों लंदन ट्रिप की जो तस्वीरें आरजे महवश पोस्ट करती हैं, वह युजवेंद्र की शेयर की गई फोटो से मेल खाती हैं। दोनों की तस्वीरों में लंदन की एक जैसी लोकेशन दिखती है।
इसी चर्चा के बीच आरजे महवश ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट की है। जिसमें वह किसी खास को मिस कर रही हैं।
अपनी पोस्ट में आरजे महवश लिखती हैं, ‘ओह मुंबई, आई मिस यू। मुंबई में मेरे साथ सबसे खूबसूरत चीजें हुईं। यहां आकर मैंने आत्मनिर्भर होना सीखा। यहां की बारिश और लोगों से प्यार हो गया है।'
वह पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘आ जाओ सब, मेहनत लेकर अपना एंपायर बनाने। तीन साल पहले मैं एक वेब शो के सहारे मुंबई आ गई। अब तो मैं इस जगह के अलावा दुनिया के किसी भी कोने में रहना पसंद नहीं करूंगी।'
आरजे महवश के करियर फ्रंट की बात करें तो कुछ वक्त पहले वह एक वेब सीरीज ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ में नजर आई थीं।
फैमिली-फ्रेंड्स संग दिशा पाटनी ने गुजारा क्वालिटी टाइम