अमर उजाला
Thu, 27 February 2025
अमन वर्मा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।
अमन वर्मा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'खुल जा सिम सिम' शो से बहुत मशहूर हुए।
अमन वर्मा 'बागबान', 'संघर्ष', 'अंदाज', 'बाबुल' और 'तीस मार खान' जैसी बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आए।
अमन वर्मा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए 'इंडियन टेली अवॉर्ड' और 'इंडियन टेलीविजन अकादमी अवॉर्ड' जीता है।
वर्मा साल 2003 में कास्टिंग काउच स्टिंग ऑपरेशन विवाद में फंसे थे। यह शो 2003 में इंडिया टीवी पर प्रसारित हुआ था।
वर्मा को स्टिंग ऑपरेशन से अपने फुटेज को हटाने के लिए पत्रकार सुहैब इलियासी और दूसरे लोगों से विनती करते देखा गया था।
वर्मा ने इंडिया टीवी पर इस बात के लिए मुकदमा दर्ज कराया था कि चैनल उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है और पैसे ऐंठना चाहता है।
'हम ने ली है-शपथ' के सेट पर आंखें चार, दो साल डेटिंग के बाद थामा हाथ, ऐसी है अमन-वंदना की लव स्टोरी