लेडी बॉस लुक में दिखीं अक्षरा सिंह, बोल्ड अंदाज ने फैंस की धड़कनें की तेज भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। लाल ब्लेजर में उनका लुक कमाल का लग रहा है। लाल ब्लेजर के साथ ब्लैक स्ट्रैपलेस टॉप उनके लुक और क्लासी बना रहा है। बड़े झुमके और स्मार्टवॉच उनके लुक में ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच भी दे रहे हैं। हाई पोनीटेल में उनके स्टाइलिश अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। ज्यादातर फैंस हार्ट इमोजी के साथ कमेंट बॉक्स में अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। हल्का न्यूड मेकअप, आईलाइनर और मस्कारा ने उनके चेहरे को और भी ज्यादा निखार दिया है। एंटर