कोई 85 का तो कोई 94 का, लेकिन इन निर्देशकों के आड़े नहीं आ रही उम्र

अमर उजाला

Wed, 28 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @francisfordcoppola/@frederick.wiseman_everyday/@martinscorsese_

फ्रेडरिक वाइजमैन, मार्टिन स्कॉर्सेसी, वर्नर हर्जोग, वुडी एलन और फ्रांसिस फोर्ड कोपोला ऐसे फिल्मकार हैं, जिनकी उम्र 80 से भी ज्यादा हो चुकी है, लेकिन वो अभी भी निर्देशन की दुनिया में सक्रिय है, समय के साथ-साथ इन सभी के काम में और भी ज्यादा निखार आ रहा है 

Image Credit : इंस्टाग्राम @martinscorsese_

टैक्सी ड्राइवर, गुडफेलाज और द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट समेत कई फिल्में बनाने वाले मार्टिन स्कॉर्सेसी की उम्र 81 साल की हो गई है, उनकी पिछली फिल्म 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' 2023 में रिलीज हुई थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @martinscorsese_

वर्नर हर्जोग की उम्र 81 हो चुकी है और उनका फिल्म बनाने का जुनून जरा भी कम नहीं हुआ, साल 2022 में उनकी फिल्म 'थिएटर ऑफ थॉट' रिलीज हुई थी और उसी साल डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द फायर विदिन: ए रिक्विम फॉर काटिया एंड मौरिस क्राफ्ट' भी आई थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @wherzog

फ्रेडरिक वाइजमैन 94 साल के हो चुके हैं, उनकी पिछली फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम 'ए कपल' है
Image Credit : इंस्टाग्राम @frederick.wiseman_everyday

वुडी एलन की फिल्मों में मानवीय संबंधों की जटिलताओं को हास्य और व्यंग्य के जरिए पेश किया जाता है, उनकी उम्र 88 की है, उनकी पिछली फिल्म 'कूप डी चांस' 2023 में रिलीज हुई थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @woodyallenofficial

फ्रांसिस फोर्ड कोपोला 85 बरस के हैं, उनकी नई फिल्म 'मेगालोपोलिस' है, जो सितंबर, 2024 में रिलीज होगी

Image Credit : इंस्टाग्राम @francisfordcoppola

जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्में

इंस्टाग्राम@jrntr
Read Now