दो साल से कर रहे थे डेट, इस तारीख को गर्लफ्रेंड से निकाह करेंगे अदनान अदनान शेख को हाल ही में, बिग बॉस ओटीटी 3 में देखा गया था, उन्होंने बिग बॉस के घर में सात दिन बिताए थे अदनान सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और अब वो शादी करने जा रहे हैं अदनान अपनी प्रेमिका आयशा शेख से शादी करने वाले हैं और इसका खुलासा खुद उन्होंने ही किया है अदनान शेख ने बॉम्बे टाइम्स को दिए साक्षात्कार में बताया कि वो अपने निकाह को लेकर काफी उत्साहित हैं उन्होंने बताया कि वो और आयशा शेख दो साल से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं निकाह की तारीख पर बात करते हुए अदनान ने कहा कि 24 सितंबर को निकाह होगा और 25 सितंबर को वलीमा की तारीख तय की गई है d