अमर उजाला
Mon, 17 February 2025
हाल ही में सिनेमाघरों में छावा फिल्म रिलीज हुई है, जिसमें रश्मिका मंदाना ने छत्रपति संभाजी महाराज की महारानी का किरदार निभाया है।
आइए आज जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने फिल्मों में महारानी का किरदार निभाया है।
‘जोधा-अकबर’ फिल्म में अकबर के किरदार में ऋतिक रोशन थे। वहीं उनकी महारानी के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन ने जोधा का किरदार निभाया था। इसमें ऐश्वर्या ने 200 किलो के गहने पहने थे।
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण दो फिल्मों में महारानी का किरदार निभा चुकी हैं। एक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ थी, वहीं दूसरी फिल्म का नाम ‘पद्मावत’ है। इन दोनों में इनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था।
एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाहुबली’ में अनुष्का शेट्टी ने राजकुमारी देवसेना का किरदार निभाया था। इस किरदार ने लोगों को अपना दिवाना बना लिया था।
‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ ने रानी का किरदार किया था, जिसमें वह काशीबाई के रूप में थी। प्रियंका इस फिल्म में बाजीराव की पहली पत्नी के रूप में थी।
2019 में रिलीज हुई ‘मणिकर्णिका’ फिल्म में कंगना रनौत ने झांसी की रानी का किरदार निभाया है।
सफेद मोतियों वाली ड्रेस पहनकर मलाइका ने बिखेरा जलवा..