‘छावा’ की रश्मिका मंदाना ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी निभाया है महारानी का किरदार

अमर उजाला

Mon, 17 February 2025

Image Credit : यूट्यूब

हाल ही में सिनेमाघरों में छावा फिल्म रिलीज हुई है, जिसमें रश्मिका मंदाना ने छत्रपति संभाजी महाराज की महारानी का किरदार निभाया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

आइए आज जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने फिल्मों में महारानी का किरदार निभाया है।

Image Credit : यूट्यूब

ऐश्वर्या राय बच्चन

‘जोधा-अकबर’ फिल्म में अकबर के किरदार में ऋतिक रोशन थे। वहीं उनकी महारानी के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन ने जोधा का किरदार निभाया था। इसमें ऐश्वर्या ने 200 किलो के गहने पहने थे।

 

 

Image Credit : यूट्यूब

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण दो फिल्मों में महारानी का किरदार निभा चुकी हैं। एक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ थी, वहीं दूसरी फिल्म का नाम ‘पद्मावत’ है। इन दोनों में इनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Image Credit : यूट्यूब

अनुष्का शेट्टी

एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाहुबली’ में अनुष्का शेट्टी ने राजकुमारी देवसेना का किरदार निभाया था। इस किरदार ने लोगों को अपना दिवाना बना लिया था।

Image Credit : यूट्यूब

प्रियंका चोपड़ा

‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ ने रानी का किरदार किया था, जिसमें वह काशीबाई के रूप में थी। प्रियंका इस फिल्म में बाजीराव  की पहली पत्नी के रूप में थी।

Image Credit : यूट्यूब

कंगना रनौत

2019 में रिलीज हुई ‘मणिकर्णिका’ फिल्म में कंगना रनौत ने झांसी की रानी का किरदार निभाया है।

Image Credit : यूट्यूब

सफेद मोतियों वाली ड्रेस पहनकर मलाइका ने बिखेरा जलवा..

इंस्टाग्राम- @malaikaaroraofficial
Read Now