गदर 2' और 'ओएमजी 2' के क्लैश पर यामी का रिएक्शन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' और अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' एक साथ रिलीज होने वाली है 'ओएमजी 2' और 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, दोनों बड़ी फिल्में एक ही दिन धमाल मचाने वाली हैं ओएमजी 2 और गदर 2 के क्लैश से हर कोई टेंशन में है, तो वही दोनों फिल्मों के क्लैश पर यामी गौतम का रिएक्शन आया है ओएमजी 2 में यामी गौतम एक वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं ओएमजी 2 और गदर 2 के क्लैश पर यामी का कहना है कि 'मेरे पास गदर 2 कटआउट के हैंडपंप के साथ तस्वीर है, मैं इसे पोस्ट करुंगी और सनी सर को विश करुंगी' यामी ने ये भी कहा कि 'हम सभी ने सिनेमाघरों में गदर देखी है और मैं उम्मीद करती हूं दर्शकों और ज्यादा इस बार मिले' यामी का रिएक्शन